Benefits Of Beetroot in Hindi, चुकंदर के फायदे और नुकसान..

सबसे पहले चुकंदर की खेती 16 शताब्दी में के आस पास रोम में की जाती थी लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस समय यह केवल पशु चाई के रूप में ही इस्तेमाल होता था

0
Benefits Of Beetroot in Hindi
Image Source: Instagram

आज हम आपको चुकंदर के लाजवाब फायदों Benefits of Beetroot in Hindi के बारे में आपको बताएंगे..

Benefits Of Beetroot in Hindi: हमारे शरीर के लिए खान पान का बहुत महत्व होता है।हम क्या कहते है ओर क्या नहीं वह सीधा हमारी सेहत पर असर करता है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको एक विशेष वनस्पति चुकंदर के बारे में जानकारी देंगे।
चुकंदर एक मूसला जड़ वाला वनस्पति है। यह बीटा वेल्गेरिस नामक जाती के पौधे होते है।इसे super food के रूप में भी जाना जाता है।

चुकंदर के बारे में जानकारी …(चुकंदर के फायदे )

सबसे पहले चुकंदर की खेती 16 शताब्दी में के आस पास रोम में की जाती थी लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस समय यह केवल पशु चाई के रूप में ही इस्तेमाल होता था।धीरे – लोगो ने इसे 19 शताब्दी के आसपास शराब को रंग देने के लिए भी इस्तेमाल किया। वहां से पता चलता है कि चुकंदर हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है।आज यह दुनिया के हर देश में हमे आसानी में मिल जाता है।लोग इसे रंग और फलावर दोनों के लिए इस्तेमाल करते है।
चुकंदर की खास बात यह है कि इसका पूरा पौधा खाने लायक होता है। चुकंदर को हम कच्चा,पकाकर,सलाद के रूप में या सूप, जूस के रूप में भी खा-पी सकते है।

तत्व..

चुकंदर में बहुत से गुण छिपे होते है।इसमें हमे विटामिन सी,आयरन,कैल्शियम, फोलेट नामक विटामिन, बीटालेन नामक एंटीऑक्सीडंट्स और nitrate भी पाए जाते है जो हमारी सेहत के लिए बहुत लाभकारी साबित होते है।

चुकंदर से होने वाले लाभ (चुकंदर के फायदे)

  1. मधुमेह एवं हृदय के लिए लाभकारी – Beetroot यानी चुकंदर पाए जाने वाले तत्व मधुमेह बीमारी से लडने में श्यता करते है।हमारे शरीर में रक्त शर्करा को संतुलित करने का कम भी करता है।
    चकुंदर हमारे शरीर में कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित करता है।खराब कॉलेस्ट्रॉल को LDL कहते है जो खून धमियों में जमा होकर नुकसान पहुंचते है। यह कॉलेस्ट्रॉल और रक्तचाप को नियंत्रित कर हमारे शरीर को heart attack से दूर रखता है और चुकंदर में छिपा nitrate उच्च रक्तचाप को संतुलित करने में सहायक होता है।
  2.  लीवर एंड स्किन कैंसर में- आज कैंसर एक ऐसी बीमारी है,जिसका इलाज होना बहुत मुश्किल है।चुकंदर लीवर और स्किन कैंसर को बॉडी में डेवलप होने से रोक सकता है।
    यह हाई fat वाले खाने से लीवर में होने वाली ऑक्सीडेटिव शक्ति को कम करने में हेल्पफुल होता है, चुकंदर में फ्लेवोनॉयड्स भी पाए जाते है को मेटाबॉलिज्म को बनाए रखते है।
  3.  ऊर्जा प्रदान- चुकंदर में लगभग 95kcal ऊर्जा होती है।यह हमारी कार्डियोरस्पिरेटरी endurance को बढाता है,और हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। एथलीट के लिए beetroot का जूस उनकी डायट के लिए बहुत आवश्यक माना जाता है।
  4. दांत और हड्डियों को मजबूत- चुकंदर कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत है, जो हमारे शरीर के हड्डियों के लिए बहुत आवश्यक है।हमारी हड्डियों का हमारे शरीर में बहुत महत्व है,यह हमारे शरीर के बहुत से हिस्सों की रक्षा करता है।
  5. ऐंटी इंफ्लामेट्री- चकुंदर में ऐंटी इन्फ्लेमेटरी गुण और बेटलेन नामक तत्व होते है। हमारे शरीर में कभी घाव या सूजन आ जाती है जिसमे बैक्टीरिया पनपते है।चुकंदर के यह गुण और तत्व इन बैक्टीरिया से लडने में मदद करते है।
  6.  मस्तिष्क से- हमारे दिमाग का भाग (cerebrum) बढ़ती उम्र के साथ काम करना कम करता है।चुकंदर nitric oxide का अच्छा स्रोत है ।यह दिमाग में रक्त संचार को बढ़ाता है और कंगीनिटिव function को बेहतर बनाने में सहायक होता है।
  7.  मोतियाबिन से सम्बन्धी- अगर बात आंखो की की जाए तो चकुंदर आंखो के लिए भी लाभ दुक होता है। बढ़ती उम्र के साथ हमारी आंखो की रोशनी भी धुंधली होती जाती है।चकुंदर में पाए जाने वाले विटामिन सी और मिनिरल्स मोतियाबिन से हमारी आंखो को बचाता है।
  8.  स्ट्रेस और महावारी में- चुकंदर में पाया जाने वाले एंटीऑक्सीडंट्स बेटालें स्ट्रेस से छुटकारा दिलाने में मदद करते है।
  9.  महावारी  महिलाओं के लिए एक आम बात है जो उन्हे हर महीने होती है।लेकिन महावारी के समय दर्द ओर चिड़चिड़ापन होता है ,वह बहुत अशनिय होता है,चुकंदर उस दर्द ओर चिड़चिड़ेपन को कम करने में लाभदायक होता है।
  10.  त्वचा और प्रेगनेन्सी में सहायक- रूखी त्वचा हो या लाल हो रही skin, खुजलीदार तव्चा से आजकल बहुत लोग परेशान रहते है।चकुंदर में glucosylceramide होता है जो तव्चा के लिए लाभकारी होता है।

चुकंदर(Beetroot) के नुकसान..

  • चुकंदर से side effect यानी एलर्जी भी हो सकती है,जिन लोगो को बीटरूट से एलर्जी होती है उन्हे इसका उपयोग डॉक्टर की देख रेख में ही करना चाहिए।
  •  यह sugar लेवल को बढ़ाता है। जिन लोगो का sugar level पहले से ही अधिक होता है उन्हे beetroot का उपयोग कम मात्रा में करना चाहिए।
  •  जिन्हे लो ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हे चुकंदर नहीं खाना चाहिए,यह ब्लड प्रेशर को लो करने का कार्य करता है,और जिनको यह समस्या होगी उनके बीपी में और कमी आयेगी और शरीर को नुकसान होगा।

Benefits Of Beetroot in Hindi: चुकंदर हमारी सेहत के लिए लाभदायक होता है, अगर हम उसका सही से सेवन करे। चुकंदर को हम सलाद के रूप में या सब्जी के तौर पर भी खा सकते है, चुकंदर का जूस भी बहुत लाभदायक होता है हर रूप में चुकंदर बहुत लाभकारी होता है इसीलिए तो चुकंदर को सुपरफूड के रूप दिया गया है।

हम बहुत मेहनत से आपके लिए ऐसी लाजवाब पोस्ट लिखते है ताकि आपको हमारी लिखीं हुई जानकारी पसंद आये इसलिए कृप्या हमें नीचे दिए गए लिंक के जरिये गूगल ऐप पर भी फॉलो करके हमारा हौसला बढ़ाये…. Dainik circle news par

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here