Benefits Of Papaya In Hindi, पपीता खाने के फायदे और नुकसान..

पपीता एक ऐसा फल है जो गुणों से भरपूर होता है।और इसका पेड़ बहुत ही छोटा होता है,जो बहुत ही थोड़ी जगह लेता है

0
Benefits Of Papaya In Hind
Image Credit: Deepak Photography Instagram

आज हम इस पोस्ट के माध्यम से आपको benefits of papaya in Hindi पपीते के लाजवाब फायदों के बारे में बताएंगे..

Benefits of papaya in hindi: आपने अक्सर अपने घर में आस पास बहुत से फलो के पेड़ देखे होंगे, बहुत से फलों के पेड़ बड़ी जगह लेते है.. जिन्हे लगाने में बहुत दिक्कत होती है।और कुछ फल ऐसे होते है जिन्हे बहुत ही छोटी जगह चाहिए होती है और यह शरीर के लिए बहुत लाभदायक माने जाते है। ऐसी पपीते का पेड़ भी है इसको आप अपने घर के बगीचे में भी उगा सकते हो

पपीता एक ऐसा फल है जो गुणों से भरपूर होता है।और इसका पेड़ बहुत ही छोटा होता है,जो बहुत ही थोड़ी जगह लेता है। यह एक ऐसा फल है जो हमे आसानी से मिल जाता है।पपीता चाहे कच्चा हो या पका हुआ दोनों ही हमारी सेहत के लिए लाभदायक होते है।यह प्राकृतिक रूप से कड़वा,गरम,तीखा और कफ कम करने वाला,जलदी हज़म होने वाला होता है।पपीता केरिकेसी कुल का होता है।

Papite ke fayde
image credit; BARTEK Instagram Post

तत्व. Benefits of papaya in Hindi..

पपीता में बहुत से पौष्टिक तत्व जैसे विटामिन ए, विटामिन से, मिनिरल्स,प्रोटीन,फाइबर, पोटैशियम,एनर्जी होते है,जो हमरी से को पोषण देते है।

पपीता से होने वाले लाजवाब फ़ायदे..Benefits Of Papaya In Hindi..
प्राचीन काल में पपीते को औषधि की तरह इस्तेमाल किया जाता है,इसमें छिपे तत्व हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।आइए अब हम पपीते से होने वाले लाभ को देखते है।
  1. मुंह के छालों,दांत के दर्द और कंठरोग से आराम- पपीते का दूध या अक्षीर बहुत सी समस्याओं का समाधान होता है।पपीते के दूध को जीभ में लगाने से जीभ के घाव और छालों से आराम मिलता है।वहीं इसके दूध को रूई में लेकर दांत दर्द से राहत देता है। पपीते के दूध को पानी में मिलाकर गरारे करने से गले के दर्द से भी राहत मिलती है।
  2. कमजोरी दूर करने मे मददगार – कच्चा पपीता भी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है।इसका साग बनाकर सेवन करने से Dyspepsia ओर कमजोरी से लाभ होता है।
  3. paralysis के लक्षणों से आराम-पपीता ही नहीं बल्कि पपीते का बीज भी हमारे शरीर के लिए लाभकारी होता है पपीते के बीज को पीसकर,तेल में मिलाकर मालिश करने से मुंह का (लकवा) में लाभ होता है।
  4. ब्यूटी प्रोडक्ट- पपीते में छिपे तत्व त्वचा को मुलायम रखने में मदद करते है,कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स में पपीता का इस्तेमाल होता है,जिन्हे हम अपनी त्वचा में इस्तेमाल करते है।
  5. दाद खुजली ओर सूजन से छुटकारा- पपीते के बीज को ग्लिसरीन में मिलाकर लगाने से दाद और खुजली से आराम मिलता है।
  6. गठिया दर्द से मुक्ति-पपीते में अनेक ऐंटी इंफ्लेमेंट्री तत्व पाए जाते है।साथ ही इसमें पापेन और चयमोपपेन नाम के प्रोटीन होते है जो सूजन को कम करने में सहायता करते है और गठिया दर्द में भी फायदेमंद है।
  7. उच्च रक्तचाप सम्बन्धी- पपीते में पोटैशियम की प्रचुर मात्रा होती है जो रक्तचाप को समान्य रखने में मदद करते है और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए लाभदायक होता है।
  8. वजन कम करने में सहायक- पपीते में विटामिन और अन्य खनीजों के अलावा फाइबर भी पाया जाता है,जो शरीर की पाचन क्रिया में मदद करता है और पेट को भरा रखने का काम करता है जिससे हमे भूख कम लगती है।
  9. बालों की मजबूती- पपीते में छिपे तत्व हमारे बालों की जड़ों को मजबूत कर उन्हे बढ़ने में सहायता करते है।पपीता का उपयोग रूसी से छुटकारा पाने के लिए भी किया जाता है।

कोई भी फल या सब्जी हो वह सामान्य रूप से फायदेमंद होती है।खाने को नियमित रूप से लेने में कोई हानि नहीं होती,यदि नियमित रूप से कोई आहार ना लिया जाए तो वह शरीर के लिए हानिकारक होता है।

Benefits Of Papaya in Hindi
Image Credit: Papaya.Iran Instagram Post

पपीते से होने वाले नुकसान…

  1. ग्रभवस्था में पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए लेटेक्स की उपस्थिति के कारण महिला को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है और होने वाले बच्चे को भी नुकसान पहुंच सकता है।
  2. स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी पपीता का सेवन नहीं करना चाहिए।
  3. पपीता में बीटा केरोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है,को त्वचा को Discolourat करता है।
  4. पपीते के अधिक सेवन से गुर्दे में पथरी होने का खतरा होता है।
  5.  पपीते का सेवन एक साल से कम बच्चो के लिए बहुत हानिकारक होता है।
  6.  जो लोग रक्त पतला करने वाली दवाई का उपयोग करते है उन्हे भी पपीता नहीं खाना चाहिए।

वैसे तो पपीता बहुत लाभकारी होता है।पपीते की पत्तियों से लेकर उसके बीज तक सबके कुछ ना कुछ फायदे होते ह ओर यह शरीर के लिए ही नहीं बल्कि हमारी त्वचा ओर बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। बस हम ध्यान और नियमित रूप से इसका उपयोग करना होता है।
छोटे बच्चो से पपीता जितना दूर रखा जाए उतना ही अच्छा होता है।

कृप्या हमें नीचे दिए गए लिंक के जरिये गूगल ऐप पर भी फॉलो करके हमारा हौसला बढ़ाये…. Dainik circle news par

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here