CRPF जवान ने हेड कांस्टेबल को मारी गोली, फिर धमकी देने लगा जो इसको अस्पताल ले जाएगा उसे भी मार दूंगा, हेड कांस्टेबल की मौत..

0
Head constable shot dead by constable in Delhi CRPF camp
प्रतीकात्मक तस्वीर

आपको बता दें कि दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके मेरे सोमवार को CRPF के कैंप में एक कॉन्स्टेबल ने हेड कॉन्सटेबल पर फ़ायरिंग कर दी। जिसके बाद 35 वर्षीय हेड कॉन्सटेबल वक़ील सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़ यह घटना CRPF के पार्लियामेंट ड्यूटी ग्रुप में हुई है। इस घटना से कुछ देर पहले ही CRPF के असिस्टेंट कमांडर सारे जवानों को ड्यूटी से पहले ब्रीफ़ किया था। उसके बाद कॉन्स्टेबल अमन द्वारा अपनी सरकारी राइफ़ल X95 फ़ायरिंग कर हेड कॉन्सटेबल वक़ील सिंह की हत्या कर दी। ALSO READ THIS:PTM में टीचर की डांट से इतना भड़का स्टूडेंट की लड़के बुलाकर शिक्षकों को दौड़ा दौड़ाकर पिटा, देखिए वीडियो..

मिली जानकारी के मुताबिक़ जब सिपाही अमन ने हेड कॉन्सटेबल वक़ील सिंह को गोली मारी तो वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उनके साथियों ने उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रयास किया लेकिन अमन ने कहा कि जो इसे अस्पताल ले जाएगा मैं उसे भी गोली मार दूँगा। इसी बीच एक सिपाही विजय राम ने अमन को पकड़ने की कोशिश की लेकिन अब मैंने फ़ायरिंग कर दी। विजय राम को तो कुछ नहीं हुआ लेकिन उसने इस बार ख़ुद को ही घायल कर दिया राइफ़ल की गोली उसकी चीन को छूती हुई निकल गई।

इसके बाद विजय राम द्वारा अमन को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि वक़ील सिंह आरोपियों को काफ़ी परेशान करता था और उसे गोलियाँ देता था अमन ने परेशान आकर यह क़दम उठाया और उसकी हत्या कर दी। फ़िलहाल पुलिस ने इस मामले का केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here