दुखद: सेना के जवान की ट्रेन से गिरने से मौत, जैसलमेर से दिल्ली जा रहे थे जवान…

0
Army jawan dies after falling from train, jawans were going from Jaisalmer to Delhi...
DEMO PIC

जैसलमेर:- यह मामला जैसलमेर का है। जहां जैसलमेर से दिल्ली की ओर जा रही ट्रेन में भारतीय सेना के एक जवान की ट्रेन से गिरने पर मौत हो गई। सादलपुर पुलिस व सादलपुर रेलवे पुलिस घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुँच गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। आपको बता दे कि भोजपुर बिहार के रहने वाला 27 वर्षीय राज सिंह की मौत हो गई।

राज सिंह भारतीय सेना में आर्म्ड कोर में कार्यरत था। वह रविवार को जैसलमेर से दिल्ली की ओर जा रहा था। रात को वह अपने साथियों को टॉयलेट का बता कर गया था। तभी अचानक रतनपुर चुरू रेलवे मार्ग पर रात को ट्रेन से गिर गया। उसी ट्रेन में भारतीय सेना के दूसरे जवान भी सफर कर रहे थे। ALSO READ THIS:गलवान में मारे गए चीनी सैनिकों की समाधि पर ब्लॉगर को फोटों खिचवाना पड़ा महंगा, हुई 7 महीने की जेल…

सोमवार की सुबह जब सबकी आंख खुली तो राज सिंह तो उन्होंने देखा कि राज सिंह अपने कोच में नही है। बल्कि उसका सारा सामान ट्रेन में ही था। सेना के जवानों ने इस मामले की सूचना जैसलमेर के कार्यलय में दी। पुलिस ने राज के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। और उसके परिवार वालो को सूचना दे दी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।

ALSO READ THIS:पाकिस्तान की महिला को देश की खुफिया जानकारी दे रहा था सेना का जवान, हुआ गिरफ्तार…

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here