पाकिस्तान की महिला को देश की खुफिया जानकारी दे रहा था सेना का जवान, हुआ गिरफ्तार…

0
The jawan was giving the country's intelligence to the woman of Pakistan, was arrested...

पटना:- यह मामला बिहार का है। जहां भारतीय सेना का जवान गणेश कुमार को आंतकवाद निरोधक दस्ता ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी गणेश पाकिस्तानी महिला जासूस के संपर्क में था। और भारतीय सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी पाकिस्तानी महिला को भेजता था। वहीं कहा जा रहा है कि महिला जासूस आईएसआई से जुड़ी हुई है। फिलहाल पुलिस का कोई भी बड़ा अधिकारी गिरफ्तारी के मसले पर कुछ भी बोलने से इन्कार कर रहा है।

आपको बता दे कि गणेश कुमार नालंदा जिला में अस्थावां का निवासी है। वह सेना के मेडिकल कोर टीम का हिस्सा था और फिलहाल महाराष्ट्र के पुणे में पदस्थापित था। आइबी की रिपोर्ट के बाद छठ के दो दिन पहले से ही बिहार एटीएस की टीम उसके पीछे लगी थी। पूरे मामले की छानबीन करने के बाद रविवार को उसे खगौल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

सेना के जवान से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपने और महिला के संबंध को स्वीकार लिया। उसने बताया कि 2 साल पहले महिला ने फेसबुक पर अपना नाम बदलकर उससे दोस्ती की थी। उस समय जवान राजस्थान के जोधपुर में पदस्थापित था। महिला ने खुद को नेवी की मेडिकल टीम का स्टाफ बताया था। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती बढ़ती गई।ALSO READ THIS:मोबाइल की बैटरी में हुआ विस्फोट, टुकड़े 12 साल के बच्चे के लीवर और फेफड़े में धंसे, देखिए वीडियो

महिला ने उससे कई तरह के जानकारी ली जैसे कि सेना के हॉस्पिटल में बारे में पूछा। वह दोनो कई बार फोन पर भी बात करते थे। फिलहाल एटीएस पुलिस गणेश का मोबाइल जांच रही है। पुलिस ने बताया कि गणेश कुमार की फेसबुक प्रोफाइल मुकेश के नाम से है। जवान के फेसबुक प्रोफाइल से चैटिंग की भी पड़ताल की जा रही है। ALSO READ THIS:उत्तराखण्ड: सेना के जवान DS नेगी ने करी आत्महत्या, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here