बड़ी खबर: रुद्रप्रयाग में बेकाबू होकर अलकनंदा नदी में गिरा वाहन, लोगो की तलाश जारी..

0
In rudraprayag rcc vehicle fell in alaknanda river

रुदप्रयाग जिले से शुक्रवार सुबह एक दुखद खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि अलकनंदा नहीं में एक वाहन बेकाबू होकर जा गिरा। हादसे में वाहन का ड्राइवर और अन्य सभी लोगों की तलाश जारी है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि शुक्रवार सुबह 3:10 बजे एक वाहन रोड़ से 300 मीटर नीचे अलकनंदा नदी में गिर गया। अब तक वाहन और उसमें सवार लोगों का कुछ पता नहीं चल पाया है। घटना रुदप्रयाग बद्रीनाथ पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर जाकर हुई जब वह शिवानंदी से रुदप्रयाग की ओर जा रहा था।

घटना की जानकारी मिलते जी एसडीआरएफ की फायर सर्विस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। बताया जा रहा है कि वाहन आरसीसी कंपनी का था। रुदप्रयाग की ओर जाते समय वाहन बेकाबू हो गया और नीचे अलकनंदा में जा गिरा। बस इतनी खबर सामने आई है कि ड्राइवर का नाम विक्की था और वह नेपाल का निवासी था। रेस्क्यू टीम को न तो विक्की का कुछ पता चला और न ही वाहन में सवार अन्य लोगों का कुछ पता चल पाया है। रेस्क्यू ऑपेरशन अभी भी जारी है।

ALSO READ: दुखद खबर: ड्यूटी पर तैनात सेना के जवान सहित 3 लोगो ने करी आत्महत्या..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here