युवक ने विधायक को लिखा पत्र, कहा गर्लफ्रेंड नहीं बन रही, इस वजह से टूट रहा आत्मविश्वास….

0
Man wrote letter to MLA for not having a girlfriend

चंदपुरा:- हमारे देश मे कुछ ऐसी घटनाएं होती है जिन्हे देखकर हम हंसी रोक नही पाते। एक ऐसा ही मामला आया है जिसमे एक लड़के ने गर्लफ्रेंड न होने पर परेशान होकर विधायक को पत्र लिख दिया। आपने बहुत बार विधायक को शिकायत या अन्य समस्या के लिए पत्र लिखे होंगे । लेकिन इस बार गर्लफ्रेंड नही होने पर विधायक सुभाष धोटे को लिखा पत्र।

लकड़े का भूषण जामुवंत है वह महाराष्ट्र का रहने वाला है। उसने ये पत्र मराठी भाषा मे लिखा और ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पत्र को पढ़कर लोग अपनी हंसी नही रोक पा रहे। लड़के ने कहा कि उसकी तहसील मे बहुत सारी लड़किया काम करती है लेकिन उसकी कोई भी गर्लफ्रेंड नही बनी। इस बात को लेकर वह बहुत परेशान है। उसने लिखा कि ग्रामीण क्षेत्र राजूरा से लेकर गंड़चादुर मे रोज़ आता जाता हूँ लेकिन मुझसे कोई लड़की बात नही करती। इतना ही नही जिनकी शक्ल सूरत अच्छी नही है उनकी भी गर्लफ्रेंड है। उनको देखकर मुझे चिढ मचती है। भूषण ने विधयाक से गुज़ारिश कि अपने क्षेत्र मे लड़कियों का उत्साह बढ़ाना चाहिए कि वह हम जैसे लड़को को भाव दें सके।

इस पत्र के वायरल होने के बाद विधायक सुभाष धोटे ने कहा की उनको ऐसा कोई पत्र नही मिला सिर्फ उनको व्हाट्सप पर मैसेज आया। सुभाष धोटे ने कहा कि भूषण को ढूँढा जाए और उसकी इस मुश्किल का हल निकाला जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि लड़के का ऐसे पत्र लिखना सही नही है।

READ ALSO: उत्तरप्रदेश: पेशे से CA है संदिग्ध आतंकी जीशान कमर, गिरफ्तारी के बाद मोहल्ले में मचा हड़कंप…

READ ALSO: उत्तरप्रदेश: दो हिस्सों में मिला युवक का शव, पुलिस बोली खुदकुशी है, बताया यह कारण….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here