सूबेदार नीरज चोपड़ा के साथ इंटरव्यू में RJ मलिका ने पार की सारी हदें, सोशल मीडिया पर हो रही थू थू..देखिए वीडियो…

0
What happened during the interview with Neeraj Chopra, what happened to RJ Malishka, why is she trolling fiercely.

आए दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई बात एक चर्चा का विषय बन ही जा रही है।अब भी हम एक ऐसे ही विषय के बारे में बात करने जा रहे है। बीते दिनों टॉयको ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत भारत का नाम रोशन करने वाले नीरज चोपड़ा एक हर किसी के दिल में याद कर रहे है। भारत वापस आने के बाद तो वे कई इंटरव्यूज दे रहे है।उनके एक इंटरव्यू का वीडियो आजकल एक चर्चा का विषय बन चुका है।जी हां, लेकिन चर्चा का विषय बनने की वजह नीरज नही बल्कि कोई और है।

यह इंटरव्यू आरजे मलिष्का द्वारा लिया गया। इंटरव्यू की कुछ बातें लोगों को पसंद नही आई जिसपर लोगों ने मलिष्का को ट्रोल करना शुरू कर दिया। मुंबई की रानी के नाम से मशहूर आरजे मलिष्का इस समय लोगों से बहुत बुरी तरह ट्रोल हो रही है।बता दे मलिष्का ने जूम एप के माध्यम से नीरज चोपड़ा का इंटरव्यू लिया जो इस समय उन्ही पर भारी पड़ गया है।दरहसल वीडियो में, इंटरव्यू के शुरू होते ही मलिष्का और उसकी टीम की लड़कियों ने नीरज का स्वागत, “उड़ी जब जब जुल्फे तेरी” गाने से किया। और डांस खत्म होते ही मलिष्का ने नीरज से पूछा कि कहीं उन्होंने उसे ज्यादा तो नहीं छेड़ दिया। इसपर नीरज मुस्कुराते तो है लेकिन वे थोड़े असहज भी होते दिखाई दे रहे है।

इसके अलावा इंटरव्यू में मलिष्का ने नीरज से जादू की झप्पी मांगी,और उन्होंने अपने लैपटॉप को हग किया इसपर नीरज का कहना था कि ऐसे दूर ही ठीक है।इन दोनो विडियोज को लेकर अब RJ बहुत ट्रोल हो रही है। कई लोगों का कहना है कि इस प्रकार की फ्लर्टिंग कहां तक सही है,वहीं कुछ लोगों ने इसे हैरेसमेंट का नाम भी दे दिया है। ALSO READ THIS:अफगानिस्तान: एयरपोर्ट जा रहे 150 लोगों का तालिबान ने किया अपहरण, अधिकतर भारतीय….

कई यूजर का कहना है कि यदि दोनो के जेंडर में बदलाव किया जाए और यह सब कोई पुरुष एक महिला से बोले तो तब भी लोग चुप रहेंगे? क्या इस पर माफी नहीं मांगनी चाहिए।वहीं एक यूजर ने लिखा कि सोचिए 40 साल का पुरुष 23 साल की लड़की से किस मांग रहा है,और अब जेंडर बदल दीजिए।साथ ही उन्होंने इस फ्लर्टिंग को एक मजाक नहीं बताया।आए दिन मलिष्का की इन वीडियो पर जमकर आलोचनाएं हो रही है।वहीं अभी मलिष्का ने इन बातों पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here