11 Benefits of Tea in Hindi | चाय पीने के 11 लाजवाब फायदे…

0
Benefits of Tea
instagram/Tea_lover___s

चाय के फायदे (Benefits of Tea)

दुनियाभर में लोगों को चाय पीना बहुत पसंद है। लोग इसके दीवाने है। खासकर भारत जैसे देश में जहां चाय पिये बिना लोगों की सुबह नहीं होती (benefits of tea)। देश के 70 से 80 प्रतिशत लोग सुबह उठकर चाय पीना पसंद करते हैं। हर इन्सान एक अलग ढंग से चाय बनाता है। कोई चाय में अदरक डालता है तो कोई इलायची। कोई कम दूध डालता है तो कोई ज्यादा दूध डालता है। अब चाहे मौसम सर्दियों का हो या गर्मियों का, हर मौसम में लोग चाय पीना काफी पसंद करते हैं।

कमाल की बात तो यह है कि कई वैज्ञानिक इस बात पर भी शोध कर चुके हैं कि चाय पीने के क्या क्या फायदे होते हैं। शोध से यह पता चला कि कई शारीरिक समस्याओं के प्रभाव और उनके लक्षणों को चाय पीने से कम किया जा सकता हैं। आज हम जानेंगे कि चाय पीने से क्या क्या लाभ होते हैं। हम चाय पीने के नुकसान के बारे में भी जानेंगे।

चाय पीने से कैंसर, दिल की बीमारी, गठिया और मधुमेह जैसी बीमारियां का खतरा भी कम हो जाता है। लेकिन इसके अपने कुछ नुक़सान भी है। चाय में कैफीन मौजूद होता है इसलिए चाय का अधिक सेवन करने से इसके कुछ नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकते हैं।

ध्यान में रखें, चाय पीने से किसी भी समस्या का पूर्ण उपचार नहीं हो सकता। हर बीमारी का पूर्ण इलाज डॉक्टर ही कर सकते हैं। चलिए अब जानते हैं चाय पीने के फायदे।

चाय पीने के फायदे (Benefits of Tea)

 

1) कैंसर से बचाव:

चाय पीने से कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है। चाय में पॉलीफिनॉल और एंटीऑक्‍सीडेंट मिला होता है जो कैंसर के प्रभाव को कम करने में काफी सहायक होते हैं। यह कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं। चाय में मौजूद पॉलीफेनॉल्स ट्यूमर को फैलने से रोकता है। इसके अलावा ग्रीन टी और ब्लैक टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट भी ट्यूमर के खतरे को कम करता है जिससे कैंसर का खतरा अपनेआप कम हो जाता है। लेकिन आपको यह ध्यान में रखना होगा कि कैंसर एक घातक बीमारी है। इसलिए कैंसर के इलाज के लिए महज चाय पीने या घरेलू इलाज पर ही निर्भर ना रहें। घरेलू इलाज के साथ साथ आप डॉक्टरों की राय भी जरूर लें। डॉक्टरों से परामर्श लेना मरीज के लिए उचित रहेगा।

2) ह्रदय के लिए फायदेमंद:

Benefits of Tea in hindi संतुलित मात्रा में ग्रीन टी और ब्लैक टी के सेवन से दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा भी कम हो जाता है। चाय पीने से हमारी धमनियों में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम हो जाती है जिससे ह्रदय रोग का खतरा कम हो जाता है। इसके साथ साथ हमारी धमनियां चिकनी भी हो जाती है। चाय का सेवन हमारे शरीर में दिल की बीमारियों का खतरा एक तिहाई तक कम कर देता है। इसका सेवन ब्लड प्रेशर और डायबिटीज़ को भी नियंत्रित रखता है। हालांकि ह्रदय स्वास्थ्य के मामले में वैज्ञानिक अभी भी चाय के बेहतर प्रभाव के बारे में शोध कर रहे हैं।

3) आर्थराइटिस में चाय पीने के लाभ:

आर्थराइटिस में व्यक्तियों को जोड़ों में दर्द, कठोरपन और सूजन की शिकायत रहती है। हालांकि ग्रीन टी के सेवन से आर्थराइटिस में पीड़ित व्यक्तियों को काफी हद तक आराम मिल सकता है। चाय में कुछ एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। ब्लैक टी और ग्रीन टी में मौजूद एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण व्यक्ति के शरीर में गठिया के जोखिम को कम करता है। बता दें, शोध में ग्रीन टी और ब्लैक टी का प्रभाव अभी तक केवल चूहों में ही देखा गया है। इंसानों पर अभी इसका शोध नहीं किया गया है। इसलिए गठिया के घरेलू उपचार के रूप में ग्रीन टी काफी हद तक मददगार साबित हो सकती है। गठिया के इलाज में ग्रीन टी कितना प्रभावी सिद्ध होगा, इसका उत्तर जानने के लिए वैज्ञानिकों को अभी और शोध करने की जरूरत है।

4) डायबिटीज कम करने में सहायक Benefits of tea in Hindi:

वैज्ञानिक शोध के अनुसार चाय का सेवन शरीर में इंसुलिन की सक्रियता को बढ़ाता है। इससे शरीर का ब्लड सुगर लेवल नियंत्रित रहता है। इस आधार पर यह कहना बिल्कुल भी ग़लत नहीं होगा कि चाय का सेवन डायबिटीज के खतरे को कम करने में मदद करता है। आप ग्रीन, ब्लैक और ओलोंग जैसी विभिन्न प्रकारों की चाय का सेवन भी कर सकते हैं।

5) सिरदर्द में चाय पिएं:

यदि आप कॉफी के आदि है और आपको सिरदर्द आदि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। तो आप कॉफी की बजाय चाय का सेवन करना शुरू कर दें। ऐसा इसलिए क्योंकि एक दिन में एक स्वस्थ्य व्यक्ति केवल 400 मिलीग्राम कैफ़ीन का ही सेवन कर सकता है। इससे अधिक मात्रा में कैफ़ीन का सेवन करने से सिर दर्द, नींद ना आना और बेचैनी जैसी समस्याएं पैदा हो सकती है। बता दें, एक कप कॉफी (250 ml) में 135 मिलीग्राम कैफ़ीन की मात्रा होती है। जबकि 250 ml चाय की एक कप में 30 से 60 मिलीग्राम कैफ़ीन होता है। इसलिए शरीर में प्रतिदिन कैफ़ीन की मात्रा 400 से कम रहेगी तो सिरदर्द आदि जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

6) उम्र घटाएं:

चाय के सेवन से बढ़ती उम्र के प्रभाव को कुछ हद तक कम किया जा सकता है। ग्रीन टी और व्हाइट टी में मौजूद पॉलीफेनोल (कैटेचिन) नामक एंटीऑक्सीडेंट्स उम्र घटाने में सहायक है। कैटेचिन नमक यह एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की कोशिकाओं को नष्ट होने से बचाता है। ब्लैक टी में थिएफ्लेविन नमक एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होता है जो त्वचा को झुर्रियों से सुरक्षा प्रदान करता है।

7) हड्डियों को मजबूत बनाए:

चाय के सेवन से आपकी हड्डियां मजबूत बनती है। एक अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है। अध्ययन में एक ओर उन लोगों को चुना गया जो पिछले 10 सालों से चाय पीते आ रहे हैं। और दूसरी ओर उन्हें चुना गया को लोग चाय नहीं पीते। Tea Benefits अध्ययन में पाया गया कि सभी अन्य रिस्क फैक्टरों के बावजूद भी चाय पीने वाले लोगो की हड्डियां चाय ना पीने वाले लोगों के मुकाबले काफी मजबूत है।

8) दांत बने दुरुस्त:

चाय पीने से दांत भी मजबूत होते हैं। चलिए जानते हैं आखिर कैसे। यदि आप चाय बिना चीनी के पियोगे तो आपके दांत मजबूत बनेंगे। चाय में फ्लोराइड मौजूद होता है जो दांतों के लिए काफी फायदेमंद है। इसलिए यदि आप अपने दांत और मसूड़ों को मजबूत बनाना चाहते हो तो बिना चीनी के चाय पीना शुरू कर दें। इससे आपको दांतों को लाभ मिलेगा।

9) कम कैलरी:

जब तक आप चाय में दूध या स्वीटनर ना डाल दे तब तक चाय में बिल्कुल भी कैलरी नहीं होती। चाय कैलरी फ्री होती है। यदि आप कुछ ऐसा पीना चाहते हो जिसमें कैलरी बिल्कुल भी नहीं होती तो चाय को चीनी और दूध के बिना पीना शुरू कर दें।

10) पानी की कमी पूरा करे:

कॉफी के मुकाबले चाय पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती। लेकिन कॉफी पीने से शरीर में पानी की कमी जरूर हो सकती है। कॉफी हमारे शरीर में ज्यादा देर तक नहीं रहती है। वह पेशाब के रूप में बाहर आ जाती है। इसलिए आप ज्यादा मात्रा में कॉफी पीने के बावजूद भी शरीर में पानी की कमी महसूस करेंगे। इसलिए कॉफी के मुकाबले चाय का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।

11) मोटापा कम करें:

मोटापा कम करने का सबसे आसान तरीका ग्रीन टी का सेवन करना है। कई लोगों की शिकायत रहती है कि वे दुनियाभर का व्यायाम करते हैं, लेकिन इसके बावजूद उनका मोटापा कम नहीं होता। इसका सबसे अच्छा इलाज है व्यायाम के साथ ग्रीन टी का सेवन करना। दरअसल ग्रीन टी के सेवन से शरीर में मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ जाता है। टी के सेवन के बाद यदि आप आधे घंटे की वॉक पर जाते हो तो आपके शरीर से 70-80 प्रतिशत कैलरी आराम से बर्न हो जाती है।

यह भी पढ़े: Health Benefits of mango | आम खाने के 10 फायदे और नुक़सान

चाय पीने के नुकसान: 

CHAI PEENE KE FAYDE AUR NUKSAAN TEA BENEFITS
ti_phuljhadi/Instagram

अभी तक हमने आपको चाय पीने के फायदों के बारे में बताया। लेकिन अब चाय के सेवन से होने वाले कुछ नुकसानों को भी पढ़ने का समय आ चुका है। चलिए जानते है चाय पीने से होने वाले कुछ नुक़सान। (disadvantages and benefits of tea)

1) दांतों को पीला बनाना:

अधिक चाय के सेवन से आपके दांत पीले हो सकते हैं। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि आप चाय बिल्कुल भी ना पिएं। यदि आप दांतों के पीलेपन से छुटकारा पाना चाहते हैं तो चाय के सेवन के तुरंत बाद आप ब्रश जरूर करें।

2) चाय की लत लगना:

अधिक चाय पीने से मनुष्य को इसकी लत भी लग सकती है। चाय के अंदर कैफ़ीन होता है। इससे कारण इन्सान को चाय पीने की लत लग सकती है। हद से ज्यादा चाय पीना शरीर के लिए लाभदायक नहीं है। यह शरीर को लाभ की जगह नुक़सान पहुंचा सकता है। लेकिन कुछ लोगों को चाय की लत कुछ इस प्रकार लग जाती है कि उन्हें एक दिन में 10 से 15 कप चाय तो चाहिए ही चाहिए। जिससे चलते उन्हें इसके अधिक सेवन से होने वाले नुकसानों का सामना भी करना पड़ता है। चाय में मौजूद कैफ़ीन लोगों में चाय की तलब कुछ इस प्रकार बढ़ा देती है कि चाय ना मिलने पर उन्हें बेचैनी होनी शुरू होने लगती है।

3) सुगर की मात्रा बढ़ाना:

आपको मालूम ही होगा कि बहुत कम लोग ही ऐसे होते हैं जो कम चीनी या बिना चीनी वाली चाय पीते हैं। अधिकतर लोगों को चाय के साथ चीनी पसंद है। अधिक मात्रा में चाय का सेवन करने से शरीर में सुगर लेवल बढ़ता है। इससे डायबिटीज होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। लेकिन यदि आप चाय को बिना चीनी के साथ पिएं तो इससे काफी लाभ होते हैं।

4) एसिडिटी होना:

चाय का अधिक सेवन करने से पेट में गैस बन जाती है। इसके कारण बाद में सिर दर्द जैसी आदि समस्याएं उत्पन्न होती है। कभी भी खाली पेट चाय ना पिएं, इससे गेस हो सकती है। बहुत स्ट्रोंग चाय का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

5) प्रोस्टेट कैंसर का खतरा:

हद से ज्यादा चाय के सेवन से प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। यह खतरा तभी उत्पन्न होता है जब लोग एक दिन में 7 से ज्यादा बार चाय का सेवन कर लेते हैं।

6) नींद ना आना:

एक दिन में 5 से अधिक चाय के सेवन से रात में समय पर नींद ना आने की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इससे बेचैनी भी हो सकती है। एक लिमिट में ही चाय का सेवन करना चाहिए।

7) भूख कम लगना:

रोजाना 5 से 10 कप चाय के सेवन से भूख भी कम हो जाती है। इससे शरीर में फिर कमजोरी महसूस हो सकती है।

8) हड्डियां कमजोर होना:

अधिक मात्रा में चाय के सेवन से शरीर में स्केलेटन फ्लोरोसिस नमक एक समस्या पैदा हो जाती है। इस समस्या के कारण हड्डियां कमजोर होने लगती है जिसके बाद हड्डियों में दर्द आदि जैसी समस्याएं आम हो जाती है। रोजाना 5 से 10 कप चाय पीने से शरीर में फ्लोराइड तत्व की मात्रा बढ़ जाती है। गठियाबई बीमारी का कारण यही है।

9) पीट में सूजन:

अधिक चाय पीने से कई लोगों का पेट फूलने लगता है। कभी कभी लोगों को पेट में जलन जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। इसके कारण पेट में सूजन आदि की शिकायत भी हो सकती है।

10) गर्भपात का खतरा:

यदि आप गर्भवती महिला है तो चाय के सेवन को नजरअंदाज ही करें। चाय में कैफ़ीन नामक एक तत्व होता है। कैफ़ीन गर्भाशय में बच्चे के लिए काफी हानिकारक है। स्त्रियों को गर्भावस्था के दौरान चाय के सेवन से दूर ही रहना चाहिए।

चाय के कुछ अन्य उपयोग: Benefits of tea in Hindi चाय पीने के फायदे

चाय को कई अलग अलग चीज़ों के लिए भी उपयोग किया जा सकता है। चलिए नीचे जानते है कि किन किन अलग उपयोगों में चाय का इस्तेमाल किया जाता है।

1) चायपत्ती को सबसे पहले पानी के साथ उबालें। इसके बाद इसमें आप नींबू, अदरक या इलायची भी डाल सकते हैं। कई लोग इस प्रकार की चाय पीना बहुत पसंद करते हैं।

2) अपने बालों को स्वस्थ्य रखने के लिए भी आप ग्रीन टी का इस्तेमाल कर सकते हो। ग्रीन टी से बालों को धोया जाता है ताकि इससे बाल स्वस्थ रहे।

3) चाय में कैफ़ीन मौजूद होता है। इसलिए कुछ लोग चाय पत्ती का इस्तेमाल डार्क सर्कल्स को दूर करने में भी करते हैं। दरअसल इसके लिए लोग टी बेग को चाय में इस्तेमाल करने के बाद इसे अपनी आंखों में कुछ मिनट के लिए रख देते हैं।

4) यदि आपके पास हर्बल चाय है तो आप उसमें कुछ आइस क्यूब डालकर देखें। इससे आप आइस टी का आनंद ले सकते हैं।

अब आप इस सोच में पड़ गए होंगे कि क्या चाय पीनी चाहिए या नहीं। हम आपको इसका उत्तर भी दे देते हैं। शोध के अनुसार आप एक दिन में दो से तीन कप चाय का सेवन कर सकते हैं। हालांकि इससे ज्यादा कप चाय पीने से आपको फायदे की बजाय नुक़सान ही होगा।

आज के इस आर्टिकल में आपने चाय पीने से होने वाले 11 फायदों (Benefits of tea in Hindi) के बारे में पढ़ा। हमने आपको चाय पीने के 10 नुक़सान के बारे में भी जानकारी दी। आशा करते हैं आपको हमारे इस आर्टिकल में काफी कुछ नया पढ़ने को मिला होगा।

हम बहुत मेहनत से आपके लिए ऐसी लाजवाब पोस्ट लिखते है ताकि आपको हमारी लिखीं हुई जानकारी पसंद आये इसलिए कृप्या हमें नीचे दिए गए लिंक के जरिये गूगल ऐप पर भी फॉलो करके हमारा हौसला बढ़ाये…. Dainik circle news par

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here